- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की दमदार परफॉर्मेंस वाली फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों कुल कलेक्शन 379.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
अब ये फिल्म चार सौ करोड़ के आंकड़े से 20.25 करोड़ रुपए ही दूर है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने अपने पहले हफ़्ते में 207.25 करोड़ रुपए कमाए थे। आठवें दिन इसने 32.5 करोड़, नौवें 53 करोड़ और दसवें दिन 58 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 29 करोड़ का बिजनेस किया। इस प्रकार धुरंधर दूसरे सोमवार को पुष्पा 2 (20.5 करोड़) और स्त्री 2 (18.5 करोड़) के कलेक्शन को पीछे छोड़ते दिया है। ये दूसरे सोमवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें