- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने मिला है। इसमें विक्की कौशल ने महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका निभाई है। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
वहीं दूसरे दिन फिल्म 37 करोड़, तीसरे दिन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवे दिन 25.25 करोड़, छठवें दिन 32 करोड़ और सातवें दिन 22 करोड़ का बिजनेस किया था। इस प्रकार से इस फिल्म ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 219.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
PC: nayaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें