Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor और अन्य बॉलीवुड अभिनेता जिन्हें छोटी लड़कियों से शादी करने के लिए ट्रोल किया गया था

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2022 11:50:38 AM
Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor and other Bollywood actors who were trolled for marrying younger girls

आज के समय में प्यार में पड़े कपल्स को उम्र का अंतर दिखाई नहीं पड़ता। बॉलीवुड जगत में प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती हैं। ये एक ऐसी दुनिया हैं जहां प्यार और शादी के लिए कोई नियम-धर्म नहीं होता है। फिल्मी जगत में एक से ज्यादा शादियां करना भी बहुत आम बात हो गई है। यहां ऐसे कई सेलिब्रिटी देखने को मिल जाएंगे, जिन्होंने कई शादियां की हैं। यहां तक कि अपने से बहुत कम उम्र की अभिनेत्रियों से भी शादी की है। शादी नहीं होते हुए भी कई बॉलीवुड सितारे अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों को डेट कर रहे हैं।  

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद टिनसेल टाउन के नएलवबर्ड्स हैं और वे अक्सर सार्वजनिक रूप से एक साथ नज़र आते है और सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। लवबर्ड्स को एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया और एक बार फिर उनके बीच ऐज डिफ्रेंस के लिए ट्रोल किया गया। आइए जानते और कौन -कौन से एक्ट्रेस है उनको उनके ऐज डिफ्रेंस के लिए ट्रोल किया गया है। 

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर
मिलिंद सोमन को अपनी आधी उम्र की अंकिता कोंवर से डेटिंग और शादी करने के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जबकि वह दोनों साथ में बहुत खुश है। मिलिंद और अंकिता अक्सर ट्रोलर्स पर पलटवार करते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
तीन महीने पहले ही शादी करने वाले रणबीर और आलिया को उनके बीच 11 साल की उम्र के अंतर के लिए ट्रोल किया गया था। इनकी नई फोटो शेयर करने के बाद   रणबीर को बूढ़ा  कहा गया। 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत से शादी करने के लिए शाहिद कपूर की जमकर आलोचना हुई थी। उनके बीच 13 साल का अंतर होने के बावजूद मीरा ने शाहिद से शादी कर ली और अब दोनों साथ में  बहुत खुश है। 

ललित मोदी और सुष्मिता सेन
जब से 58 वर्षीय व्यवसायी ने 46 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की तब से उन दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सुष्मिता और ललित अपने रिश्ते की घोषणा के बाद इंटरनेट पर कई मीम भी बने। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.