Khatron Ke Khiladi 12: देखिए फैंस किस खिलाडी को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है ?

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 12:12:27 PM
Khatron Ke Khiladi 12: See which player fans are liking the most

खतरों के खिलाड़ी 12  शुरू होने से पहले ही  केप टाउन में चल रहे सीजन की शूटिंग के बारे में कई खबरें और अपडेट आती रहती है।  इन सभी एक्ट्रेस  विशेष रूप से, रुबीना दिलाइक, सृति झा, शिवांगी जोशी, जन्नत ज़ुबैर, और अनेरी वजानी ने सबका ध्यान अपनी और खींचा  है और सुर्खियों में हैं। एक पोल में  पूछा गया था कि खतरों के खिलाड़ी 12 प्रतियोगियों में से आप किस टीवी ब्यूटी को पसंद कर रहे हैं। और आज इसके परिणाम घोषित कर दिए गए  हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है और बालिका वधू 2 की ब्यूटी शिवांगी जोशी ने पोल में टॉप किया है। कुल वोटों का 40%  बहुमत इनके साथ था । ऐसा लगता है कि अधिकांश प्रशंसक शिवांगी को पसंद कर रहे है। 

खतरों के खिलाड़ी 12 : रुबीना रुबीना दिलैक दूसरे स्थान पर
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रुबीना रुबीना दिलैक ने पोल में दूसरा स्थान हासिल किया है। रुबीना, जो पहले बिग बॉस 14 जीत चुकी हैं   उनको पोल में कुल 30% वोट मिले  है। वह रोहित शेट्टी के अनुसार सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक है।

खतरों के खिलाड़ी 12 : तीसरे नंबर पर हैं सृति झा  
खतरों के खिलाड़ी 12 बहुत सारे प्रतियोगियों के लिए पहला रियलिटी टीवी शो है और उनमें से एक कुमकुम भाग्य फेम सृति झा है। उनक कुल  20% वोट मिले है । 

खतरों के खिलाड़ी 12: जन्नत जुबैर है आगे
खतरों के खिलाड़ी 12 के होस्ट रोहित शेट्टी ने जन्नत जुबैर को एक नाम दिया है। उन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहा जा रहा है। खैर, ऐसा लग रहा है कि जन्नत सभी को कड़ी टक्कर देने वाली है। हमारे पोल पर जन्नत को कुल  7% वोट मिले  है ।

खतरों के खिलाड़ी 12: पोल में अनेरी वजानी टॉप 5 में
खतरों के खिलाड़ी 12 पोल में अनेरी वजानी को कुल वोट का 2% वोट मिला है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.