Lahore 1947: सनी देओले को इस बार विलेन बन टक्कर देगा ये अभिनेता, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे....

Samachar Jagat | Saturday, 17 Feb 2024 01:22:22 PM
Lahore 1947: This time this actor will compete with Sunny Deole as a villain, after knowing the name you too will become...

इंटरनेट डेस्क। गदर 2 की अपार सफलाओं के बाद अब अभिनेता सनी देओले ने अपनी आने वाली फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें की इस फिल्म में उनके साथ में प्रिति जिंटा,शबाना आजमी और मोना सिंह भी नजर आने वाली है। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रही है। 

इन सबके बीच इस फिल्म में विलेन की एंट्री भी हो चुकी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजकुमार संतोषी ने एक्टर अभिमन्यु सिंह को विलेन के रूप में इस फिल्म में शामिल किया है। बता दें की राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा विलेन स्ट्रॉन्ग रोल में रहा है। ऐस में लाहौर 1947 में भी वो ऐसा ही अभिनेता चाहते थे जो सनी को टक्कर दें सके।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कई नामों की चर्चाओं के बाद राजकुमार संतोषी ने अभिमन्यु सिंह के नाम को निगेटिव रोल के लिए फाइनल किया है। यह एक मजबूत किरदार है। सूत्र ने यह भी बताया कि अभिमन्यु जल्द ही लाहौर 1947 के सेट पर सनी देओल और टीम को ज्वॉइन करेंगे।

pc- news18

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.