बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और मंदिरों में तोड़फोड़ पर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा- बांग्लादेश ऐसा उदाहरण पेश कर रहा है, शेख हसीना के लिए ये शर्म की बात

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 10:14:52 PM
Lyricist Javed Akhtar on the violence on Hindus and vandalism in temples in Bangladesh said – Bangladesh is setting such an example, it is a matter of shame for Sheikh Hasina

एंटरटेनमेंट डेस्क। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और मंदिरों में की जा रही जमकर तोड़फोड़ का मुद्दा पूरी दुनिया में गूंज रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ बेहद ही बुरा बर्ताव किया जा रहा है। कई लोगों के घरों में आग लगा दी गई है। वहीं कई घरों को लूट लिया गया है। हालात ये है कि गैर मुस्लिम यहां से भी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर बॉलीवुड के बेहतरीन गीतकार, प्रोड्यूसर जावेद अख्तर ने आज मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। जावेद अख्तर साहब ने कहा कि जहां भी अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय होता है, वह मुझे चिंतित करता है। यह शर्म की बात है कि बांग्लादेश ऐसा उदाहरण पेश कर रहा है। शेख हसीना उदारवादी नेता मानी जाती हैं, उनके यहां ऐसा हो रहा है, यह शर्म की बात है। 

 

एक पोर्ट पर आपको 1 बिलियन डॉलर की कोकीन मिलती है और एक जगह पर 1,200 आदमी थे, वहां 1,30,000 रुपए की चरस, गांजा मिलती है। वह एक राष्ट्रीय ख़बर बन गई। मैंने तो कभी 1 बिलियन डॉलर कोकीन के बारे में हेडलाइन देखी ही नहीं। उसकी ख़बर अख़बार के 5वें, 6ठे पन्ने पर आती है: जावेद अख़्तर pic.twitter.com/7kxp70I3fZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, दुनियाभर में अपने गीतों, कविताओं और शायरियों के लिए मशहूर जावेद अख्तर ने ड्रग्स मामले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक पोर्ट पर आपको 1 बिलियन डॉलर की कोकीन मिलती है और एक जगह पर 1,200 आदमी थे, वहां 1,30,000 रुपए की चरस, गांजा मिलती है। वह एक राष्ट्रीय ख़बर बन गई। मैंने तो कभी 1 बिलियन डॉलर कोकीन के बारे में हेडलाइन देखी ही नहीं। उसकी ख़बर अख़बार के 5वें, 6ठे पन्ने पर आती है। 

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी में कई युवा व स्टार किड्स शामिल हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का था। आर्यन खान तीन अक्टूबर से एनसीबी की हिरासत में हैं। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.