Bollywood News: रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर के साथ किया डांस

Samachar Jagat | Thursday, 14 Jul 2022 02:22:01 PM
Ranbir Kapoor dances with mother Neetu Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के गाना'जी हुजूर’पर डांस किया है। रणबीर कपूर और वाणी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं।दोनों हाल ही में अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंचे। शो में पहुंचकर रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और वाणी कपूर के साथ जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में रणबीर'जी हुजूर’गाने पर अपनी मां नीतू कपूर और वाणी के साथ डांस करते हुए नजर आए। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।यह फिल्म हिदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.