सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) के पिता केके सिंह ने मंगलवार को रिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब रिया पर शिकंजा कसना तय है। इसलिए बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भारत के सबसे महंगे वकीलों में से एक सतीशमाने शिंदे को अपना केस लड़ने के लिए हायर किया है।
रिया केस में खुद को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। तीश बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त का केस भी हैंडल कर चुके हैं।
अभिनेत्री के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद रिया के वकील को कल देर रात उनके आवास से बाहर निकलते हुए देखा गया।

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और आर्थिक रूप से धोखा देने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
रिया के वकील सतीशमाने शिंदे को सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं। सलमान खान को ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जमानत भी सतीश ने ही दिलाई थी। 2010 के रिकॉर्ड के अनुसार सतीश की एक दिन की फीस 10 लाख रुपये है, उनकी उम्र 50 साल है, वह महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के पिता ने 7 पेज की FIR में सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की बात भी लिखी है। उन्होंने रिया पर ये भी इल्जाम लगाया है कि रिया ने जानबूझ कर उन्हें पागल दिखाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने बांद्रा आवास में मृत पाए गए थे। पुलिस के अनुसार, अभिनेता ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के मामले में रिया सहित 37 से अधिक लोगों ने अपने बयान दर्ज किए हैं।