Raghav Chadha ने अब आम आदमी पार्टी के आरोपों को लेकर दे दिया है ये बड़ा बयान, जारी किया वीडियो

Hanuman | Saturday, 04 Apr 2026 02:58:56 PM
Raghav Chadha has now issued a major statement regarding the Aam Aadmi Party's allegations, releasing a video

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक बार फिर से उन पर लगे आरोपों पर वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के निशाने पर आए राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर अपना वीडियो जारी किया है।

इसके माध्यम से उन्होंने अब बोल दिया कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसे आरोप। यह एक सोचा-समझा कैंपेन है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आदम आदमी  पार्टी ने मुझपर तीन आरोप लगाए। इन्हीं तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया।

उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहां बैठा रहता हूं, ये सरासर झूठ है। CEC को हटाने की याचिका पर पार्टी का साथ नहीं दिए जाने के आरोप को भी उन्होंने झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा। आप के कुल दस में से 6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए।

PC:  tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.