Salman threat case: मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार सिद्धेश कांबले से की पूछताछ

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 02:12:14 PM
Salman threat case: Mumbai Police interrogates Siddhesh Kamble, arrested in Musewala murder case

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरे पत्र मिलने की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुणे में सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिद्धेश कांबले को लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस  नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कांबले से यह भी पूछताछ करेगी कि रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेंच पर धमकी भरा पत्र किसने रखा था।

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। कांबले को बुधवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) संग्रामसिह निशानदार के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार सुबह पुणे पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय पहुंची और कांबले से पूछताछ शुरू की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और

उनके बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्बारा मुंबई में एक बेंच पर रखा गया था।
सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान रविवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र उनके पास रखा जिसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.