बॉलीवुड में अस्तित्व बचाए रखना आसान नहीं है: सोनू सूद

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 03:33:16 PM
Sonu Sood said Is not easy to survive in Bollywood

नई दिल्ली। जाने माने अभिनता सोनू सूद का कहना है कि बॉलीवुड में तीखी प्रतिस्पर्धा है और यहां अस्तित्व बचाए रखना आसान नहीं है। सोनू सूद ने कहा कि बॉलीवुड में उनकी यात्रा लंबी और कठिन रही है। सोनू ने कहा, यह मुश्किल यात्रा थी। किसी बाहरी व्यक्ति के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना मुश्किल है, लेकिन मुझे हमेशा माता-पिता की शुभकामनाओं पर भरोसा था। इससे मेरे लिए एक रास्ता बना और मेरी यात्रा सहज हो गई।

काश शाहरुख़ के साथ काम करने का मौका मिल पाता- वाणी कपूर
सोनू की आने वाली फिल्म‘कुंग फू योगा’ है जिसमें वह जैकी चेन के साथ नजर आएंगे। वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निर्माता के रूप में कदम रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सोनू ने कहा रोजाना आप को ऐसा नया करना होता है जो अन्य से बेहतर हो। यह मुश्किल है। खुद का अस्तित्व बचाने के लिए हमेशा सतर्क रहना होता है। ऐसा करते हुए लोगों का मनोरंजन करते रहना मुश्किल है।

शाहिद और कंगना की HOT केमिस्ट्री देखिये नए गाने में
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.