- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आप भी बॉलीवुड के किसी ना किसी हीरों के फैंस जरूर होंगे। उनकी फिल्में देखते होंगे और उनके पोस्टर लगाते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे फैन के बारे में सुना हैं जिसने अपने हीरों के लिए अपनी संपत्ति ही नाम कर दी हो। जी हां एक ऐसी ही फीमेल फैन हैं जिसने अपने फेवरेट सुपरस्टार के नाम सारी संपत्ति कर दी। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त है।
संजय दत्त के नाम की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी
देश-दुनिया में संजय दत्त के करोड़ों फैंस हैं, लेकिन एक फैन ऐसी थी जिसने उनके नाम 72 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कर दी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह फैन कभी संजय दत्त से मिली भी नहीं थी। बात साल 2018 की है, जब निशा पाटिल नाम की महिला ने मरने से पहले अपनी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी थी। 62 साल की वो महिला एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही थीं। मौत से पहले महिला ने बैंक को कई लेटर्स लिखे थे, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को अपनी सारी प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट की थी। यह प्रॉपर्टी करीब 72 करोड़ रुपये की थी।
नहीं ली संपत्ति
जब पुलिस ने निशा पाटिल की वसीयत के बारे में संजय दत्त को बताया तो वह दंग रह गए थे। फैन निशा की इस हरकत ने भले ही अभिनेता का दिल जीत लिया, लेकिन उन्होंने यह भी कबूल किया था कि वह उस फैन को नहीं जानते हैं और ना ही उससे कभी मिले हैं। उनके वकील ने दावा किया था कि संजय दत्त संपत्ति पर दावा नहीं करेंगे और उनके परिवार को यह संपत्ति वापस ट्रांसफर कर देंगे।
pc- news18