- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। कंपनियों ने दोनों कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान में पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। राजस्थान में एक लीटर पेट्रोल के लिए अभी भी औसत 105.69 रुपए ही खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही है।
देश के चार महानगरों में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल 92.35, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश के लगभग सभी शहरों में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कमी होने का लोगों को है इंतजार
लोगों को लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कमी होने का इंतजार है। अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है।
PC: businessleague
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें