Ahmedabad plane crash: 650 फीट के बाद विमान में आई थी खराबी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किया ये खुलासा

Hanuman | Saturday, 14 Jun 2025 04:14:10 PM
Ahmedabad plane crash: The plane developed a problem after 650 feet, the Civil Aviation Ministry revealed this

इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद में गुरुवार को हुई बड़ी विमान दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। इस विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बड़ी जानकारी दी है। हादसे को 48 घंटे बीतने के बाद समीर कुमार सिन्हा ने पूरी घटना का विवरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने बताया कि 12 जून को लगभग 2 बजे अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन के क्रैश होने की सूचना मिली थी। खबरों के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आगे बताया कि इस विमान ने 1:39 बजे रनवे से उड़ान भरी। 650 फीट के बाद विमान में कुछ खराबी आने के कारण ये ऊंचाई नहीं पकड़ पाया।

इसी समय विमान के पायलट की ओर से अहमदाबाद एटीसी को जानकारी दी गई थी कि यह मेडे (पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति) है। एटीसी के मुताबिक, सिन्हा ने जानकारी दी कि जब विमान से संपर्क करने करने का प्रयास किया तो कोई जवाब नहीं मिला। ठीक एक मिनट बाद विमान एअरपोर्ट से 2 किमी की दूरी पर स्थित मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.