Tiger 3: सलमान की Tiger 3 की वर्ल्डवाइड कमाई जान उड़ जाएंगे आपके होश, अरबों में कमा चुके है रुपए

Samachar Jagat | Friday, 24 Nov 2023 01:29:17 PM
Tiger 3: The worldwide earnings of Salman's Tiger 3 will blow your mind, it has earned billions of rupees.

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी टाइगर 3 में भी दर्शकों के दिल जीतती में कामयाब हुई है। फिल्म ने रिलीज के 12 दिन में एक अच्छी खासी कमाई कर ली है। बताया जा रहा है की फिल्म में  विलेन के रोल में इमरान हाशमी के किरदार को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी केवल 12 ही दिन फिल्म को रिलीज हुए है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो टाइगर 3 ने 12वें दिन 4.70 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में सलमान खान स्टारर का कलेक्शन 250 करोड़ पार करते हुए 254.46 करोड़ हो गया है।

जबकि वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की कमाई 400 करोड़ के पार हो गई है। सलमान खान की टाइगर की तीसरी फ्रेंचाइजी 300 करोड़ के महंगे बजट में बनीं है, जिसके चलते दीवाली के दिन रिलीज हुई टाइगर 3 ने पहले ही दिन 44.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

pc- India,com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.