OMG! 18 वर्ष साथ रहने के बाद एक दूसरे से अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Jan 2022 09:29:25 AM
Unexpected! Dhanush and Aishwarya separate after 18 years together

साउथ मूवीज से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ने एक दूसरे से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी फिल्म अभिनेता ने ट्वीट कर दी। सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि धनुष की पत्नी ऐश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। धनुष और ऐश्वर्या की शादी साल 2004 में हुई थी।

ट्वीट कर दी जानकारी: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष ने तलाक का ऐलान करते हुए लिखा है, 'हम 18 साल तक साथ रहे जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स की तरह साथ रहे. इस यात्रा में हमने बहुत कुछ देखा है। आज हम अपनी राहें जुदा कर रहे हैं। मैं और ऐश्वर्या अब एक कपल के तौर पर अलग हो रहे हैं। कृपया हमारे निर्णय का सम्मान करें और हमें गोपनीयता दें।'


 
 

pic.twitter.com/hAPu2aPp4n

— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022


ऐश्वर्या का रिएक्शन: वहीं ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कोई कैप्शन की जरूरत नहीं... बस आपकी समझ और आपका प्यार! इतना ही नहीं जब ऐश्वर्या और धनुष की शादी हुई थी तब धनुष की उम्र महज 21 साल और ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। दोनों की शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंग राजा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.