सुबह-सुबह तांबे के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

Samachar Jagat | Sunday, 19 Feb 2017 11:13:53 AM
every morning copper water drink is beneficial to health

आयुर्वेद प्राचीन काल से ही तांबे के बर्तन से पानी पीने के लाभ के बारे में बताता आया है आयुर्वेद में कहा गया है की सुबह के समय तांबे के बर्तन का पानी पीना विशेष रूप से लाभदायक होता है। तांबे का पानी अपने शरीर में तीनों दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित करने की क्षमता रखता है साथ ही इस पानी को पीने से शरीर के कई रोग बिना दवा के ठीक हो जाते हैं। और इससे शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रात को तांबे के बर्तन में संग्रहित पानी को ताम्रजल के नाम से जाना जाता है।
 
वैज्ञानिको का कहना है की जब पानी आठ घंटे से अधिक समय के लिए एक ही तांबे के बर्तन में जमा रहता है तो इस पानी में कुछ मात्रा में भंग मिल जाता है इस प्रक्रिया को "ऑलीगोदयनामिक प्रभाव" कहा जाता है इसका विषैले प्रभाव हानिकारक रोगाणु और अन्य रोगों की जीवित कोशिकाओं की श्रृंखला को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
 
यह पानी अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है हालांकि कभी- कभी इसका स्वाद अजीब सा लगता है,पर यह बात ध्यान देने योग्य है की यह पानी कभी भी बासी नही होता है साथ ही यह लंबे समय तक भंडारित करने लायक भी होता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तांबे के बर्तन का पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में

हरा धनिया है सेहत का खजाना

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पिने के कुछ फायदे इस प्रकार है...

1. मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत ही लाभदायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है साथ ही दिमाग तेज होता है।

2. तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में साथ ही बेहतर पाचन में भी सहायता करता है। रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह उसे पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। इसके अलावा भी यह अतिरिक्त वसा को कम करने में भी मदददगार साबित होता है।

3. तांबे के पात्र का पानी पिने से हड्डिया मजबूत होती है।

4. तांबे में भरपूर मात्रा में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में मदद करते है थॉयराइड ग्रंथि‍ के सही क्रियान्वयन करने में तांबे का पानी बेहद उपयोगी है।  

5. गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या होने पर तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पीने से लाभ मिलता है।

6. तांबा शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है साथ ही बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है।

7. तांबे का पानी शरीर में वसा की मात्रा को नियंत्रित करता है।

8. रोज सुबह तांबे के बर्तन का पानी पीने से उर्वरता में सुधार होता है।

हरी मिर्च खाने से होते है कई अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ

9. तांबा को एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटीवायरल गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह शरीर के आंतरिक व बाह्य घावों को जल्‍दी ही भरने के लिए काफी मददगार साबित होता है।

10. रोज सुबह तांबे का पानी पीना दिल को स्वस्थ बनाये रखने के साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

11. तांबे के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ा देता है इसमें कई तरह के कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लांच, फ्री में मिलेगा इंटरनेट

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.