हरा धनिया है सेहत का खजाना

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 02:30:42 PM
Treasure of health coriander

भारतीय भोजन में हरे धनिये की पत्तीयो का इस्तेमाल मुख्यरूप से खाने को सजाने के लिए और भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर यह प्रत्येक घर में मौजूद होता है कुछ लोग इसका इस्तेमाल किसी दूसरी सब्जी के साथ मिलाकर सब्जी बनाने तथा अलग से चटनी बनाने के लिए करते है। साथ ही इसका उपयोग परांठे  बनाने के लिए किया जाता है, धनिया स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है।

हरे धनिये में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें बहुत से पोषण तत्व पाए जाते है जैसे- विटामिन सी, मैगनीज, आयरन और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है साथ ही इसमें कम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन भी पाया जाता है। औषधि बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है।

हरी मिर्च खाने से होते है कई अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ

हरे धनिये से होते है कई स्वास्थ्य लाभ -

1. हरे धनिये का सेवन मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।
2. हरा धनिया पाचन शक्ति को बढ़ाता है पेट की समस्याओं के लिए यह रामबाण औषधि मानी जाती है।
3. हरे धनिया में साल्मोनेला बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने की ताकत होती है।
4. हर धनिया मूत्र मार्ग को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
5. हरा धनिया वमन और उल्टी से भी निवारण करवाता है।
6. हरे धनिये के सेवन से पेट में होने वाली गैस का इलाज करने में भी मदद मिलती है।
7. हरा धनिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाता है।   
8. हरा धनिया फाइबर आहार, लोहा और मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत होता है।
9. हरा धनिया फीटोनुट्रिएंट्स और फ्लावोनोइड्स से प्रचुर है।   
10. हरा धनिया ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।
11. गठिया के रोगियों के लिए धनिया के बीज को उबाल के उसका पानी पिने से आराम मिलता है।
12. धनिया और हल्दी के रस का पेस्ट बना के चहरे पर हुए दाने और मुहासो के इलाज के लिए इसका प्रयोग कर सकते है।   

जानिए प्याज से होने वाले फायदे

13. धनिया का प्रयोग डेटॉक्स आहार के रूप में भी किया जा सकता है।
14. धनिया त्वचा को स्वच्छ रखने का काम भी करता है।
15. हरे धनिये में विटामिन-के  होता है जो की अल्जाइमर रोगों को रोकने में मदद करता है।
16. धनिया, मुंह के छालों का इलाज करने वाले एंटी-सेप्टिक के रूप में भी कार्य करता है।
17. हरे धनिये के सेवन से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म में पर्याप्त प्रवाह के लिए मदद मिलती है।
18. धनिया स्मृति को स्टिमुलेट करने में मदद करता है।
19. हरा धनिया एनीमिया के इलाज में भी मदद करता है।
20.  नर्वस सिस्टम को सक्रिय बनाए रखने के लिए धनिया की पत्ती काफी फायदेमंद होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.