America : फ्लोरिडा में आठ वर्षीय बच्चे ने गलती से गोलियां चलाईं, एक बच्ची की मौत, एक अन्य घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 10:29:37 AM
America: Eight-year-old boy accidentally opened fire in Florida, one girl killed, another injured

पेनसाकोला (अमेरिका) : फ्लोरिडा के एक मोटल में आठ वर्षीय एक बच्चे ने रविवार को गलती से गोलियां चला दीं, जिससे एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो साल की एक अन्य बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लड़के के पिता ने बंदूक को अपने पेनसाकोला मोटल के कमरे की अलमारी में छिपाकर रखा था।

एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही लड़के के पिता कमरे से बाहर निकले, उनके बेटे ने बंदूक ढूंढ ली और गोलियां चला दीं, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची घायल हो गई। बच्चियां उसके पिता की प्रेमिका की थीं। सिमंस ने कहा कि घायल बच्ची के ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता पर बन्दूक रखने, लापरवाही बरतने और सबूतों से छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 41,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.