America : बंदूक से खेलते वक्त चली गोली, बच्चे की मौत

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 09:38:31 AM
America : Firing while playing with gun, child dies

वाशिगटन : अमेरिका के डलास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक को खाली (अनलोडेड) समझकर एक किशोर ने गोली चलाई, जिससे एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।डलास पुलिस ने कहा, पीड़ति के सिर पर गोली लगी है।

पुलिस ने कहा कि जब कथित शूटर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गोली उसने नहीं, बल्कि मृत लड़के ने खुद अपने सिर पर चलाई थी।
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि शूटर ने यह समझकर पीड़ति से बंदूक छीन ली होगी कि यह अनलोडेड है, इसमें एक भी गोली नहीं है और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई होगी। डलास पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ति की पहचान 15 वर्षीय इसहाक रोड्रिगेज के रूप में हुई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.