America ने यूक्रेन को लेकर अब उठा लिया है ये बड़ा कदम, बढ़ेगी पुतिन की चिंता 

Hanuman | Friday, 13 Dec 2024 03:29:33 PM
America has now taken this big step regarding Ukraine, Putin's worries will increase

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जारी जंग के बीच दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका के इस कदम से रूस के राष्ट्रपति पुतिन की चिंता बढ़ सकती है।

अमेरिका ने अब यूक्रेन को 50.0 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त सैन्य सहायता पैकेज प्रदान करने का कदम उठाया है। इस बात की जानकारी अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज दी है। अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 26 सितंबर को सुरक्षा सहायता में वृद्धि का ऐलान किया था, जिसके तहत अमेरिका यूक्रेन को तत्काल आवश्यक हथियारों और उपकरणों का एक और महत्वपूर्ण पैकेज प्रदान कर रहा है। यह अतिरिक्त सहायता 50 करोड़ डॉलर की है।

एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि यूक्रेन को दिए जा रहे पैकेज के तहत  आर्टिलरी गोला-बारूद, काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) गोला-बारूद, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) के लिए गोला-बारूद के साथ ही रासायनिक, जैविक और परमाणु खतरों के लिए सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.