फ्रांस में दूसरे राउंड की चुनाव हार सकती हैं ली पेन

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:30:01 AM
Buoyed centrist alliance, Macron seen beating Le Pen in French runoff

पेरिस। फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता और नेशनल फ्रंट की उम्मीदवार मारी ली पेन देश में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार इमेनुआल मार्कोन से दूसरे राउंड की चुनाव हार सकती है।

देश में आज जारी दो ओपिनियन पोल में ऐसे संकेत देखने को मिल रहे हैं। ओडोक्सा डेंटसु द्वारा जारी ओपिनियन पोल में बताया गया है कि 39 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री मार्काेन को किसी भी परंपरागत राजनीतिक पार्टी का समर्थन हासिल नहीं है। इसके बावजूद वह ली पेन को हरा देंगे। ओपिनियन पोल में मार्कोन को 61 प्रतिशत और ली पेन को 39 प्रतिशत मत मिलता दिखाई दे रहा है।

एक अन्य ओपिनियन पोल में मार्काेन को 58 प्रतिशत और ली पेन को 42 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। देश में आगामी 23 अप्रैल को मतदान होना है।

ली पेन अपने चुनावी घोषणा पत्र में कह चुकी हैं कि अगर वह चुनाव जीतती है तो अकेले ही देश की कट्टरपंथी इस्लाम से अपने देश की रक्षा कर सकती हैं। ली पेन की पार्टी ने यूरोपीय संघ में फ्रांस की सदस्यता पर जनमत संग्रह कराने का वादा किया है। वह मुक्त, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश चाहती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.