Delhi Aiims: नेपाल के राष्ट्रपति एम्स में भर्ती

varsha | Wednesday, 19 Apr 2023 04:05:53 PM
Delhi Aiims: Nepal's President admitted to AIIMS

नयी दिल्ली। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौंडेल को सांस लेने में परेशानी के कारण बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

श्री पौंडेल को कल देर शाम महाराज गंज के त्रिभुवन शिक्षण अस्पताल विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। उनका ऑक्सीजन स्तर बहुत घट गया था। उनको हवाई एंबुलेंस के जरिए नयी दिल्ली के हवाई अड्डे पर लाया गया।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में श्री पौंडेल की छाती में संक्रमण पाया गया है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में होगा।श्री पौंडेल के साथ उनके पुत्र चितन पौंडेल तथा अन्य लोग आयें हैं। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.