Mexico में तूफान 'अगाथा’ के कारण 10 लोगों की मौत, 20 लापता

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 08:53:20 AM
Hurricane Agatha leaves 10 dead, 20 missing in Mexico

सैन इसिद्रो डेल पालमार (मैक्सिको) : दक्षिणी मेक्सिको में तूफान 'अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने यह जानकारी दी। ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए, जबकि कई लोग दलदल और चट्टानों के मलबे में दब गए।

मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा, '' लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई।’’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे, जबकि हुआतुल्को के रिज़ार्ट के पास तीन बच्चों के लापता होने की खबर भी है। 'अगाथा’ के प्रभाव के चलते 1०5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि, अब वह कमजोर पड़ गया और मंगलवार को वेराक्रूज़ राज्य की ओर बढ़ गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.