Indonesia: तानिम्बार द्वीप समूह में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग

Hanuman | Monday, 14 Jul 2025 12:49:50 PM
Indonesia: 6.8 magnitude earthquake hits Tanimbar Islands, people in panic

इंटरनेट डेस्क। इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्वी हिस्से में मौजूद तानिम्बार द्वीप समूह में आज भूकंप आया है। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। आज आए इस भूकंप के कारण लोगों में दशहत पैदा हो गई है। अभी तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण की आरे से तानिम्बार द्वीप समूह में इस भूकंप की पुष्टि की है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से दी भूकंप की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से दस किमी की गहराई में बताया गया है। जिस इलाके में भूकंप आया है, वो काफी संवेदनशील हिस्सा मान गया है। 

खबरों के अनुसार,  इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्वी हिस्से में मौजूद तानिम्बार द्वीप समूह पैसेफिक ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जो पृथ्वी पर सबसे अधिक भूकंपों वाला क्षेत्र माना जाता है। भूकंप के बाद यहां पर प्रशासन की ओर से सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि भूकंप के कारण लोगों में डर बैठ गया है। 

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.