Internaltiona News : रूसी सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 03:25:56 PM
Internaltiona News :  Russian army cargo plane crashes, four killed

मॉस्को | रूसी सेना का एक मालवाहक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के कम से कम चार सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारी मालवाहक आईएल-76 कार्गो विमान दक्षिण-पश्चिमी रियाजान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिससे चालक दल को 'क्रैश लैंडिग’ के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि रियाजान शहर के बाहर एक मैदान में विमान के गिरने से उसके चालक दल के चार लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चार इंजन वाले आईएल-76 को 1970 के दशक में डिजाइन किया गया था और इसने सोवियत और रूसी वायु सेना के लिए मुख्य मालवाहक विमान के रूप में काम किया है। यह दुनिया भर के कई देशों द्बारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.