Kim Jong : किम जोंग ने परमाणु हथियारों को पहले इस्तेमाल करने की चेतावनी दी

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 10:11:45 AM
Kim Jong :  Kim Jong warns to use nuclear weapons first

सियोल |  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर उनके देश को धमकी दी गई, तो वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले कर सकते हैं। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को यह जानकारी दी। किम ने राजधानी प्योंगयांग में इस सप्ताह एक विशाल सैन्य परेड के आयोजन को लेकर अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों की प्रशंसा भी की है।

किम ने उत्तर कोरिया की सेना को परमाणु हथियारों से लैस करने के प्रयासों को जारी रखने को लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्त की है। किम ने कहा कि यह शत्रु देशों से लगातार बढ़ते परमाणु खतरों के मद्देनजर है।
केसीएनए के मुताबिक किम ने सोमवार को आयोजित परेड में सैन्य अधिकारियों के काम की प्रशंसा करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।

उत्तर कोरिया ने इस विशाल सैन्य परेड में अपनी सेना के परमाणु कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में अंतरमहाद्बीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें भी प्रदर्शित की गयीं। इस परेड का आयोजन उत्तर कोरिया की सेना की 90वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.