यूक्रेन से आयात होने वाले सामानों पर शुल्क को शून्य किया गया :UK

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Apr 2022 09:29:07 AM
LONDON : Duty on imports from Ukraine reduced to zero: UK

लंदन : ब्रिटेन ने ब्रिटेन-यूक्रेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत यूक्रेन से सभी आयातित वस्तुओं पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया,''यूक्रेन से आयातित समानों पर सभी शुल्क अब शून्य हो जाएंगे और मुक्त व्यापार समझौते के तहत सभी कोटा हटा दिए जाएंगे, जिससे यूक्रेन को उनकी जरूरत के समय में आर्थिक सहायता मिलेगी।'' विभाग ने बताया,''प्रधानमंत्री ने इस महीने के शुरुआत में कीव दौरे पर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए शुल्क में कटौती करने का वादा किया था।'' 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.