अब राष्ट्रपति Donald Trump पांच लाख लोगों को अमेरिका से करेंगे बाहर, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है ये अनुमति

Hanuman | Saturday, 31 May 2025 08:54:18 AM
Now President Donald Trump will expel five lakh people from America, Supreme Court has given this permission

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासियों के लिए बुरी खबर है। खबर ये हैं कि अब लाखों प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति खत्म होने वाली है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति खत्म करने की अनुमति दे दी।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वेनेजुएला, क्यूबा, हैती और निकारागुआ जैसे देशों के प्रवासियों को झटका लगा है। अब ट्रंप प्रशासन की ओर से निर्वासन की प्रक्रिया तेज की जा सकती है। खबरों के अनुसार, यह मामला पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन  द्वारा शुरू किए गए ‘मानवीय पैरोल’ प्रोग्राम से जुड़ा है। इसके तहत करीब पांच लाख से अधिक लोगों को अमेरिका में रहने और काम करने की अस्थायी अनुमति दी गई थी। 

आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन इससे पहले भी कई देशों के प्रवासियों को उनके देश भेजा जा चुका है। इसी के तहत भारत में भी बड़ी संख्या में लोगे अमेरिका से आए थे। 

PC: france24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.