Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, कई लोगों की मौत कई घायल

Samachar Jagat | Monday, 10 Oct 2022 02:07:42 PM
Russia Ukraine War: Russia's biggest attack on Ukraine

रूस और यूक्रेन का यु़द्ध लगातार भीषण होता जा रहा है और इसका नुकसान दोनों देशों को उठाना पड़ रहा है। लगातार मौते तो हो ही रही है साथ ही दोनों देशों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

इधर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत देश के कई इलाकों पर अब तक का सबसे तेज हमला शुरू कर दिया है। कीव के कई इलाकों में जोरदार विस्फोट की आवाजें सुनाई दी हैं। रूसी हमलों से कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है।

रूसी सेना ने कीव के अलावा पोलैंड सीमा पर स्थित लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्की समेत कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत और 24 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.