Libya में संयुक्त राष्ट्र के नए दूत के नाम पर सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी

Samachar Jagat | Saturday, 03 Sep 2022 10:46:41 AM
Security Council approves name of new UN envoy to Libya

संयुक्त राष्ट्र : सुरक्षा परिषद ने सेनेगल के पूर्व मंत्री और संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक अब्दुलाये बतिलि को लीबिया में संयुक्त राष्ट्र का नया दूत नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के दूत के लिए नौ महीने तक चली तलाश खत्म हो गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक दिन पहले बतिलि को नामित किया था।

बतिलि के नामांकन का विरोध करने वाली लीबिया की अंतरिम सरकार ने कथित तौर पर गुतारेस को विरोध स्वरूप एक पत्र भेजा है जिसमें देश के राजनीतिक और आर्थिक संकट को खत्म करने के वास्ते नए दूत की क्षमताओं पर सवाल उठाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पिछले विशेष प्रतिनिधि जान कुबिस ने 10 महीने के कार्यकाल के बाद 23 नवंबर 2021 को इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद गुतारेस ने कई उम्मीदवारों का प्रस्ताव दिया जिसे परिषद के सदस्य देशों, लीबिया या पड़ोसी देशों द्बारा खारिज कर दिया गया था।
लीबिया पर लंबे समय तक शासन करने वाले मुअम्मर कज्जाफी की सरकार, नाटो समर्थित क्रांति के बाद 2011 में गिरा दी गई थी और कज्जाफी को मार दिया गया था। तभी से देश में राजनीतिक और आर्थिक संकट बरकरार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.