सीरिया प्रतिबंधों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को रूस, चीन ने लगाया वीटो

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 07:02:15 AM
UN sanctions resolution on Syria Russia, China veto imposed

संयुक्त राष्ट्र। एएफपी रूस और चीन ने आज रासायनिक हथियारों के प्रयोग करने को लेकर सीरिया पर प्रतिबंधों पर संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया। इस प्रस्ताव का पश्चिमी ताकतें समर्थन कर रही थीं।

ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने सुरक्षा परिषद् में इस प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार कियी थी, जिसके पक्ष में नौ मत पड़े जबकि तीन देश- चीन, रूस और बोलीविया ने इसका विरोध किया। कजाखिस्तान, इथियोपिया और मिस्र ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

संयुक्त राष्ट्र के इस प्रस्ताव को नौ वोटों की दरकार थी। ऐसा सातवीं बार हुआ कि रूस ने अपने सबसे बड़े सैन्य भागीदार दमिश्क शासन को बचाने के लिए वीटो का प्रयोग किया है। -(एजेंसी)
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.