Vijay Mallya ने भारत आने के लिए सरकार के सामने रखी दी है ये शर्त

Hanuman | Friday, 06 Jun 2025 08:41:19 AM
Vijay Mallya has placed this condition before the government to return to India

इंटरनेट डेस्क। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने भारत आने को लेकर अब एक बड़ी बात कही है। विजय माल्या अब भारत आने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने सरकार के सामने शर्त रखी गई है।

खबरों के अनुसार, राज शमानी के पॉडकास्ट में विजय माल्या ने इस संबंध में बात की है। इसमें विजय माल्या से पूछा गया कि अगर निष्पक्ष सुनवाई होती है, तो क्या वह भारत आना चाहते हैं। इसके जवाब में विजय माल्य ने कहा कि अगर मुझे भरोसा दिया जाता है, तो निश्चित ही मैं इस बात पर गंभीरता से विचार करूंगा।

आपको बता दें कि माल्य साल 2016 में भारत से भाग गए थे। इसके बाद से भी विजय माल्या को भगोड़ा कहा जाने लगा। माल्या ने इस संबंघ में पॉडकास्ट में कहा कि भारत नहीं जाने के कारण मुझे भगोड़ा बोलो। मैं भागा नहीं था। मैं पहले से तय यात्रा पर भारत से निकला था। माल्या ने इस दौरान बोल दिया कि यह सही है कि मैं उन कारणों से वापस नहीं लौटा, जो मुझे वैध लगते हैं। सरकार की ओर से उन्हें भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कारण विजय माल्या को लगा था झटका
आपको बात दें कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को अप्रैल में बड़ा झटका लगा था। तक भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले भारतीय बैंकों के एक संघ को विजय माल्य के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का आदेश बरकरार रखने के लिए लंदन की अदालत में दायर अपील में जीत मिली थी। इसमें विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया ऋण की अदायगी की मांग की गई है। विजय माल्या अब भारत आते हैं या नहीं ये तो आगामी समय ही बताएगा।   

PC:  newsx
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.