ICC ODI World Cup: ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा शेन वाटसन का ये बड़ा रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 09:04:46 AM
ICC ODI World Cup: Glenn Maxwell broke this big record of Shane Watson

खेल डेस्क। ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 201) की दोहरी शतकीय पारी के दम पर आईसीसी वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर दिया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी शतकीय पारियों के दम पर वनडे क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। इस पारी के दम पर उन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा। इस मामले में उन्होंने ऑलराउंडर शेन वाटसन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने साल 2011 में बांग्लदेश के खिलाफ नाबाद 185 रन बनाए थे। 

एकदिवसीय क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान 128 गेंदों का सामन किया। इससे पहले भारत के इशान किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.