ICC ODI World Cup: भारतीय टीम ने विश्व कप में 20 साल बाद किया ऐसा

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 09:06:52 AM
ICC ODI World Cup: Indian team did this in the World Cup after 20 years

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी क बाद विराट कोहली (95 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने आईसीसी वनडे विश्व में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया ने 20 साल बाद विश्व कप में कीवी को शिकस्त दी है। आईसीसी वनडे विश्व कप के 21वें मैच न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 273 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने  ने 48 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 130 रन बनाए।

टीम इंडिया ने  274 रन के लक्ष्य का पीछा करते शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहित 46 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 26 रन, श्रेयस ने 33 और केएल राहुल ने 27 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.