ICC ODI World Cup: मिचेल सैंटनर ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 09:04:51 AM
ICC ODI World Cup: Mitchell Santner achieved this big achievement

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने गुरुवार को श्रीलंका को शिकस्त देकर आईसीसी वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में लगभग प्रवेश कर लिया है। अगर पाकिस्तान अपने अगले मुकाबले में कोई चमत्कारिक जीत दर्ज नहीं करती है तो कीवी टीम अन्तिम चार में भारत से भिड़ सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में मिचेल सैंटनर ने अपने नाम भी एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। वह वनडे विश्व कप के एक संस्करण में न्यूजीलैंड के किसी स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में उन्होंने डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

सैंटनर ने मैच में एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डी सिल्वा के विकेट झटके  थे। इससे उनके इस विश्व कप में 16 विकेट हो चुके हैं। इससे पहले पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने कैरेबियन द्वीप समूह में खेले गए 2007 विश्व कप में 16 विकेट हासिल किए थे। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.