ICC ODI World Cup: विराट कोहली ने तोड़ डाला बीस साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 09:28:40 AM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli broke this twenty year old world record, became the first cricketer to achieve this feat

खेल डेस्क। विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय पारियों के बाद मोहम्मद शमी (सात विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त दी। अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए।

उन्होंने इस पारी के दम पर इस विश्व कप में अपने सात सौ रन पूरे किए। वह एक विश्व कप में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने।  उनके इस टूर्नामेंट में 711 से रन भी हो गए। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक विश्व कप में सर्वाधिक रन रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया।

सचिन तेंदुलकर ने 2003 में 673 रन बनाए थे। विराट कोहली विश्व कप 2023 के 10 मैचों में 711 रन बना चुके हैं। इसमेें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस विश्व कप में गोल्डन बैट के दावेदारों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.