Travel Tips: फतेहपुर सीकरी इन पर्यटक स्थलों के कारण है प्रसिद्ध, आज ही परिवार के साथ बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 11:40:31 AM
Travel Tips: Fatehpur Sikri is famous due to these tourist places, plan to visit with family today itself

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश का आगरा शहर ताजमहल के कारण ही नहीं कई अन्य पर्यटक स्थलों के कारण भी विश्व प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आगरा जा सकते हैं।

आज हम आपको यहां के फतेहपुर सीकरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना है। इसकी स्थापना 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर द्वारा करवाई गई है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल ये जगह पयर्टकों को बहुत ही पसंद आती है। फतेहपुर सीकरी आने वाला प्रत्येक पर्यटक यहां की खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाता है।

यहां पर आप पर्यटकों को बुलंद दरवाजा, सलीम चिश्ती के मकबरे, जोधाबाई के महल और जामा मस्जिद आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलता है। इंडो-इस्लामिक मास्टरपीस फतेहपुर सीकरी 11 किमी लंबी किलेबंदी दीवार से घिरी ये बहुत ही शानदार जगह है। आपको एक बार यहां पर जरूर ही जाना चाहिए। आप आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: holidayrider 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.