IPL 2024: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Saturday, 04 May 2024 11:24:08 AM
IPL 2024: Now this shameful record has been registered in the name of Rohit Sharma

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के शुक्रवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को उसी के घर पर में 24 रन शिकस्त दी। 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम केवल 145 के स्कोर पर ढेर हो गई।

इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनया। इसके साथ ही वह एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  

सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में  8वीं बार रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई है। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ इतने बार आउट नहीं हुआ था। विराट कोहली सात बार एक गेंदबाज के खिलाफ आउट हो चुके हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.