ICC ODI World Cup: कांबली और सचिन के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट कोहली 

Samachar Jagat | Monday, 06 Nov 2023 09:11:20 AM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli becomes the third Indian to achieve this feat after Kambli and Sachin

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (नाबाद 101) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को कोलकाता में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में शतकीय पारी खेल पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विराट कोहली के भी अब सचिन के समान 49 वनडे शतक हो गए हैं। विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह जन्मदिन पर शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने 1993 में अपने 21वां जन्मदिन के दिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1998 में 25वें जन्मदिन के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में 134 रन की पारी खेली थी। 

PC:espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.