IPL 2024: मुंबई इंडियंस से जुड़ा पहली गेंद से चौकों-छक्कों की बौछार करने वाला ये क्रिकेटर

Samachar Jagat | Saturday, 06 Apr 2024 11:38:51 AM
IPL 2024: This cricketer who hit fours and sixes from the first ball joins Mumbai Indians

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में जीत का खाता खोलने के लिए तरस रही पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए अब अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि इस टीम से अब पहली गेंद से चौकों-छक्कों की बौछार करने वाले भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव जुड़ गए हैं।

उन्होंने चोट से उबरकर टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले उनका टीम से जुड़ा मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है।

खबरों के अनुसार, लंबे समय तक चोट के कारण खेल से दूर रहने वाले इस क्रिकेटर ने नेट सत्र में अभ्यास करके साथ बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाकर दिखा दिया कि वह अब पूरी तरह से फिट हैं। अब संभावना जताई जा रही है उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले के लिए मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

PC:  insidesport
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.