IPL 2024: ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने यशस्वी जायसवाल

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Apr 2024 10:44:12 AM
IPL 2024: Yashasvi Jaiswal became the first cricketer to achieve this feat

इंटरेनट डेस्क। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 104) की शानदार शतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 38वें मैच में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाकर जीत हासिल की।

मैच में शतकीय पारी खेल यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। वह 23 साल की उम्र से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में दो शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। जायसवाल 22 वर्ष 116 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने 21 वर्ष 123 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही अपने आईपीएल कॅरियर का पहला शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 124 र बनाए थे। 

यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों पर बनाए 104 रन
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये जायसवाल का इस सीजन का पहला और आईपीएल कॅरियर का दूसरा शतक है। उन्होंने मैच में 60 गेंदों पर नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। 

राजस्थान रॉयल्स को मिली सातवीं जीत
पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस संस्करण में सोमवार को सातवीं जीत दर्ज की है। राजस्थान के अब अंक तालिका में 14 अंक हो गए हैं। इसे सात मैचों में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.