आज सूर्य यथावत मकर राशि में रहेगा और चंद्रमा भी तुला राशि में ही विध्यमान है। इन्हें स्वाति नक्षत्र का साथ मिल रहा है, इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में......
मेष :-
मेष राशि के जातक समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नए काम में व्यवधान आ सकता है।
मालामाल होने के लिए शुक्रवार के दिन आजमाएं ये टोटका
वृष :-
वृष राशि के जातकों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।
मिथुन :-
मिथुन राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृह क्लेश होने की संभावना है।
कर्क :-
कर्क राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है।
सिंह :-
सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा।
कन्या :-
कन्या राशि के जातकों को आज यात्रा करना सुखद रहेगा, यात्रा में मनोरंजन होगा।
तुला :-
तुला राशि के जातक चतुराई से पैसा बचाने में कामयाब होंगे, आज आपको कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि के जातक अगर आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, समय शुभ है।
धनु :-
धनु राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रास्ते खुलेंगे, शाम के समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
मकर :-
मकर राशि के जातक आज भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, पैसे फंसेंगे। ऑफिस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
टूटे फूटे बर्तन घर में रखने से उठानी पड़ सकती हैं ये परेशानियां
कुंभ :-
कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी करने से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।
मीन :-
मीन राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक सौदे करना फायदेमंद रहेगा, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
(Source - Google)
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
स्नोफाॅल का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं इन जगहों पर
ये हैं दुनिया के सबसे लंबे रेल रूट
भुतहा किला है गढ़ पहरा