ये हैं दुनिया के सबसे लंबे रेल रूट

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 08:36:01 AM
These are the worlds longest rail route

कई लोगों को रेल में सफर करना अच्छा लगता है, कुछ जगहों पर तो अपने गंतव्य तक जाने में कई दिन लग जाते हैं। इन रेलों के लंबी दूरी तय करने के कारण ये सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ खास रेलों के बारे में बता रहे हैं, आइए जानते हैं लंबी दूरी की कुछ खास रेलों के बारे में.....

ट्रांस साइबेरियन, रूस :-

अगर आप इस रेल में बैठकर मॉस्को से व्लादीवोस्तोक तक जाते हैं तो आपको 6 दिनों तक इस रेल में सफर करना होगा। मॉस्को से व्लादीवोस्तोक की दूरी 9258 कि.मी है, जिसे तय करने में 6 दिनों का समय लगता है।

इंडियन पैसिफिक, ऑस्ट्रेलिया :-

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पर्थ तक का सफर ट्रेन में तय करने में 65 घंटे लगते हैं, इसकी सफर की दूरी लगभग 4351 है। इसी कारण यहां लोग हवाई जहाज से जाना पसंद करते हैं।

विवेक एक्सप्रेस, भारत :-

विदेश नहीं भारत में भी ऐसी रेल है जो लंबे सफर के लिए जानी जाती है, आपको बता दें कि भारत में चलने वाली विवके एक्सप्रेस से डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक का सफर तय करने में करीब 82 घंटे का समय लगता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.