स्नोफाॅल का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं इन जगहों पर

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 02:03:21 PM
if you want to enjoy the snow fall Go in these place

सर्दी के मौसम में भारत की इन जगहों पर जमकर बर्फबारी होती है, अगर आप स्नोफाॅल का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह सबसे बेहतर हैं, बर्फ से घिरी इन जगहों का नजारा देखने लायक होता है......

कश्मीर :-

कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। सफेद बर्फ से ढ़की पहाड़, सेब के बगीचे और रंगीन फूलों के बीच समय बिताना आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।  

मनाली :-

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। हिमाचल प्रदेश में बसा मनाली अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचता है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

ऊंटी :-

ऊंटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरि की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है। 

देहरादून :-

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहां आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

शिमला :-

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और भारत का एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट हब है। शिमला फोटोग्राफरों को बहुत आकर्षित करता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.