11 April 2024 Rashifal: इन जातकों को बिजनेस में फंसा हुआ पुराना पैसा मिल सकता है वापस, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन 

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Apr 2024 03:33:50 PM
11 April 2024 Rashifal: These people can get back the old money stuck in business, know how the day will be for 12 zodiac signs

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन यानी 11 अप्रैल 2024 कई लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। उन्हें गुरुवार के दिन वांछित परिणाम मिल सकता है। आज हम आपको 11 अप्रैल 2024 के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
मेष: इस राशि के जातकों के लिए दिन कई मायनों में मिला जुला रह सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है। 
वृष: इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने से मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है। 
मिथुन: इस राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातकों को जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। 
कर्क: कारोबार में मुनाफा मिलने की उम्मीद है। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। 

सिंह: जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायी साबित हो सकता है। पत्नी के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। 
कन्या: महिलाओं को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। 
तुला: जीवनसाथी के साथ अनबन होने से घर का माहौल खराब हो सकता है। घर में नकारात्मकता आ सकती है। 
वृश्चिक: परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। माता-पिता की सलाह को अनदेखा नहीं करें। 

धनु: इन जातकों के लिए अच्छा दिन रहने की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की संभव है। 
मकर:  आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। इससे पत्नी खुश रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से नई बाइक खरीदने के योग हैं। 
कुंभ: खून के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने से बचें। तबियत बिगड़ सकती है। 
मीन: बिजनेस में फंसा हुआ पुराना पैसा वापस मिलने के योग हैं। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 

PC:  jansatta, aajtak,  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.