Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें गुजरात का स्पेशल श्रीखंड, ये है विधि

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 03:28:32 PM
Recipe of the Day: Make Gujarat's special Shrikhand on Diwali, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्येाहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार पर घर पर कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको गुजरात का स्पेशल श्रीखंड घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप दीपावली के दिन बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री:
- 4 कप दही
- 10 टेबल-स्पून पीसी हुई शक्कर
- 2 टेबलस्पून बादाम की कतरन
- 2 टेबलस्पून पिस्ता की कतरन
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 2 टेबलस्पून केसर के लच्छे 

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले दही को सूती कपड़े में डालकर इसका सारा पानी निकालकर फेंक दें।
- अब इस दही में शक्कर मिला लें। 
- अब इसमें इलायची पाउडर और केसर-पानी का मिश्रण डालकर दोबारा घोट लें। 
- अब इसमें बादाम और पिस्ता के कतरन मिला लें। 
- अब फ्रिज में इसे ठंडा कर स्वाद लें। 
 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.