Recipe of the Day: पारंपरिक डिश डुबकी होती है बहुत ही स्वादिष्ट, इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 02:49:51 PM
Recipe of the Day: Traditional dish dubki is very tasty, make it delicious with these things

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ की कई पारंपरिक डिश देश में प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक डुबकी भी है, जो कढ़ी जैसी ही होती है। आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री:
भीगी हुई उड़द दाल - दो कप 
पानी - आवश्यकतानुसार
टमाटर कटे हुए - चार 
दही - 2 कप
कटा प्याज - 2 बड़ा
तेल - 4 बड़े चम्मच
गरम मसाला - 1चम्मच
नमक - स्वादानुसार
कटी हरी मिर्च - 5
हरा धनिया -2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
हींग - एक चुटकी
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच

इस विधि से बना लें आप:  
-सबसे पहले दाल मिक्सी में बारीक पीस लें। इसमें पानी मिला लें। 
- दाल के पेस्ट को उबलते पानी में डालकर आधे घंटे सेट होने तक भाप में पकाएं।
- अब पैन में तेल गरम कर इसमें एक चुटकी हींग और जीरा पाउडर चटका लें। 
- इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, दही, हरी मिर्च और हरा धनिया का पेस्ट अच्छे से भूनें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और गरम मसाला डालकर पका लें। 
- अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी, नमक और मसाले को पांच मिनट तक पकने दें।
- अब उबली हुई दाल के पेस्ट को काट कर गरम मसाले में मिला दें।
- अब हरा धनिा डालकर इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.