Utility News: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, शुरुआत में हैं कई छुट्टियां

Samachar Jagat | Monday, 25 Apr 2022 01:43:36 PM
Banks will be closed for so many days in May, there are many holidays in the beginning

अप्रैल का महीना खत्म होने को है और मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में हम जो खबर आपको देने जा रहे हैं वह विभिन्न बैंकों के ग्राहकों के लिए उपयोगी है। दरअसल अगर आपका भी मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे अभी निपटा लें क्योंकि मई का महीना बैंक की छुट्टियों के साथ शुरू होने वाला है।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है और हम आपको वही लिस्ट बताने जा रहे हैं. इस महीने की शुरुआत में लगातार चार दिन बैंकों में काम नहीं होगा। आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टियों की सूची राज्यों के आधार पर तय की जाती है। हां और हर राज्य में उसके स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां दी जाती हैं।


 
मई में बैंक अवकाश की सूची

1 मई 2022: मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस / देश भर में बैंक बंद। इस दिन रविवार को भी अवकाश रहेगा।
2 मई 2022: महर्षि परशुराम जयंती - कई राज्यों में छुट्टी
3 मई 2022: ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022: ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)
8 मई 2022 : रविवार
9 मई 2022: गुरु रवींद्रनाथ जयंती - पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
14 मई 2022: दूसरे शनिवार को बैंकों में छुट्टी
15 मई 2022 : रविवार
16 मई 2022: बुध पूर्णिमा
22 मई 2022 : रविवार
24 मई 2022: काजी नजरूल इस्माल जन्मदिन - सिक्किम
28 मई 2022: चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी
29 मई 2022 : रविवार



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.