- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफ स्टायल और खान पान ने सब कुछ बदल दिया है। एसे में जो मिला वो खा लिया और काम पर फिर चल दिए। ऐसे में खाना पचता नहीं है। उसके साथ ही बाहर के खाने में ऑयल तेज मसाले होते हैं जिससे हमे एसिडिटी की समस्या हो जाती है। लेकिन कुछ ड्रिंक का सेवन करे तो हमे राहत मिल सकती है।
नींबू और शहद
आपकों एसीडीटी की समस्या हो रही है और आपकों जलन के साथ साथ खटी डकारे आ रही है तो इसके लिए आपकों नींबू और शहद का ड्रिंक पीना चाहिए। नींबू में विटामिन-सी और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह डिं्रक एसिडिटी से राहत दिलाता है।
सौंफ का पानी
इसके अलावा सौंफ भी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। सौंफ का पानी पीने से पेट की जलन और गैस की समस्या दूर होती है। इसके लिए आपकों पानी में सौंफ मिलाकर उबालना है इसके बाद इसे ठंडा होने दे और फिर इसका सेवन करें।
pc- flebo.in